LIVE UPDATE
Trending

CG News: बंगाल दौरे पर जाएंगे CM विष्णुदेव साय, नई BJP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

CG News: आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पश्चिम बंगाल दौरे पर रहेंगे. वह 9 मई को पश्चिम बंगाल के नई भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.

CG News: आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पश्चिम बंगाल दौरे पर रहेंगे. वह 9 मई को पश्चिम बंगाल के नई भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. सीएम आज शाम 6 बजे रायपुर से पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होंगे. वह आज रात कोलकाता में ही रात्रि विश्राम करेंगे.

बंगाल दौरे पर जाएंगे CM विष्णुदेव साय

कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री आज शाम 6 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से स्वामी विवेकानन्द एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 7 बजे इंडिगो फ्लाइट (6E-801) से कोलकाता रवाना होंगे. रात 8:35 बजे उनका आगमन कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर होगा. इसके बाद वे राज्य सरकार द्वारा निर्धारित होटल या स्टेट गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे. मुख्यमंत्री साय 9 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेकर राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कांग्रेस की धरना खत्म: Deepak Baij और TS Singh Deo ने एक-दूसरे को नारियल पानी पिलाकर खत्म कराया प्रदर्शन, बड़ी संख्या में कांग्रेसी रहे मौजूद
CG-कांग्रेस की धरना खत्म: Deepak Baij और TS Singh Deo ने एक-दूसरे को नारियल पानी पिलाकर खत्म कराया प्रदर्शन, बड़ी संख्या में कांग्रेसी रहे मौजूद
May 27, 2026
सूरजपुर, 27 मई 2026. सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाना के बाहर कांग्रेस का तीन दिनों से जारी धरना प्रदर्शन और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बंगाल में 9 मई को शपथ ग्रहण समारोह

पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजे आने के 4 दिन बाद आज से नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी. बीजेपी ने गृह मंत्री अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. दोनों नेता दोपहर 2 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे. मीटिंग में सीएम का ऐलान किया जा सकता है. नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को कोलकाता के परेड ग्राउंड में होगा.

चुनाव में बीजेपी को बहुमत

बता दें कि 4 मई को बंगाल की 293 सीटों के नतीजे आए. बीजेपी को 206 सीटें मिलीं। वहीं ममता की पार्टी TMC सिर्फ 81 पर सिमट गई. भवानीपुर से शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,114 वोटों से हराया. शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ यह उनकी लगातार दूसरी हार है. 2021 विधानसभा चुनाव में सुवेंदु नंदीग्राम से ममता के खिलाफ जीते थे. बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीट हैं, एक सीट फालता पर 21 मई को दोबारा मतदान होगा. रिजल्ट 24 मई को आएगा.

ये खबर भी पढ़ें…
BJP का मेगा फेरबदल: दिल्ली, पंजाब समेत इन राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट
BJP का मेगा फेरबदल: दिल्ली, पंजाब समेत इन राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट
May 28, 2026
BJP Organizational Changes 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन के स्तर पर एक बड़ा और रणनीतिक बदलाव शुरू कर दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CM की रेस में शुभेंदु अधिकारी का नाम सबसे आगे

सीएम बनने की रेस में शुभेंदु अधिकारी सबसे आगे हैं। सुवेंदु ने ममता बनर्जी को भवानीपुर से हराया है. इसके अलावा वे नंदीग्राम से भी चुनाव लड़े थे। वहां भी उनको जीत मिली.

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर उपचुनाव में कांग्रेस ने दर्ज की बड़ी जीत; 1062 वोटों से भाजपा पर भारी पड़े शेख आज़म, ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ मना जश्न
बिलासपुर उपचुनाव में कांग्रेस ने दर्ज की बड़ी जीत; 1062 वोटों से भाजपा पर भारी पड़े शेख आज़म, ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ मना जश्न
June 4, 2026
बिलासपुर, 4 जून 2026। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 29 के उपचुनाव में कांग्रेस ने अपना दबदबा कायम रखते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *