LIVE UPDATE
Trending

CG-तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह? डिवाइडर से टकराकर पलटी कार….चालक युवती पैदल निकली और फिर बाइक से चली गई, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर, 8 जून 2026। शहर के मंगला-उसलापुर मार्ग पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में बड़ी जनहानि टल गई, जबकि कार चला रही युवती को मामूली चोटें आने की जानकारी सामने आई है। दुर्घटना के बाद युवती के घटनास्थल से चले जाने को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच एक कार मंगला-उसलापुर मार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान वाहन चालक का नियंत्रण कार पर से हट गया और कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
रिटायर्ड हाईकोर्ट जज रजनी दुबे बनीं छत्तीसगढ़ RERA की अध्यक्ष, सरकार ने जारी किया आदेश
रिटायर्ड हाईकोर्ट जज रजनी दुबे बनीं छत्तीसगढ़ RERA की अध्यक्ष, सरकार ने जारी किया आदेश
August 15, 2026
रायपुर। राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बिलासपुर की सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्रीमती रजनी दुबे को छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण यानी RERA...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कार चला रही युवती वाहन को वहीं छोड़कर उसलापुर की ओर पैदल निकल चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ दूरी पर खड़े एक युवक की बाइक पर बैठकर वह वहां से चली गई।

घटना के बाद सड़क किनारे पलटी और क्षतिग्रस्त कार लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में नर्सिंग एडमिशन के नए नियम लागू: BSc Nursing के लिए एंट्रेंस, GNM में 12वीं के अंकों से बनेगी मेरिट; निजी कॉलेजों में 40% सरकारी कोटा
छत्तीसगढ़ में नर्सिंग एडमिशन के नए नियम लागू: BSc Nursing के लिए एंट्रेंस, GNM में 12वीं के अंकों से बनेगी मेरिट; निजी कॉलेजों में 40% सरकारी कोटा
August 15, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश को लेकर राज्य सरकार ने नए नियम जारी किए हैं। 7 अगस्त 2026...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दुर्घटना तेज रफ्तार, चालक की लापरवाही, झपकी आने या किसी तकनीकी खराबी के कारण हुई। साथ ही कार चला रही युवती की पहचान और हादसे के बाद उसके घटनास्थल छोड़कर जाने के कारणों की भी जांच की जा रही है।

फिलहाल मामले में किसी प्रकार की गंभीर चोट या जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन दुर्घटना ने एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार वाहनों की समस्या को उजागर कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
25% कमीशन से लेकर AC और सोने की अंगूठियों तक! 1.76 करोड़ की कथित काली कमाई में पूर्व मुख्य अभियंता पर EOW का 1500 पन्नों का आरोप-पत्र
25% कमीशन से लेकर AC और सोने की अंगूठियों तक! 1.76 करोड़ की कथित काली कमाई में पूर्व मुख्य अभियंता पर EOW का 1500 पन्नों का आरोप-पत्र
August 15, 2026
रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के तत्कालीन मुख्य अभियंता भागीरथी वर्मा के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के मामले में आर्थिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *