LIVE UPDATE

CG Govt Jobs New Rules: सरकारी नौकरी का बदला नियम! अब हर साल अगस्त में जारी होगा भर्ती परीक्षा कैलेंडर, अब पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, वेटिंग लिस्ट खत्म

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, तकनीक आधारित और समयबद्ध बनाने के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल नियम-2026 लागू कर दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार, राजपत्र में प्रकाशन के साथ ही नए नियम प्रभावी हो गए हैं।

नई व्यवस्था के तहत भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। अभ्यर्थियों के लिए आधार प्रमाणीकरण, प्रोफाइल पंजीयन और ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य रहेगा। साथ ही एमसीक्यू आधारित परीक्षा, डिजिटल दस्तावेज सत्यापन और निर्धारित समयसीमा में नियुक्ति की व्यवस्था लागू की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG में 3 दिन ‘मीट बैन’! इन 3 तारीखों पर रहेगा प्रतिबंध, होटल भी आएंगे दायरे में; उल्लंघन पर होगी जब्ती
CG में 3 दिन ‘मीट बैन’! इन 3 तारीखों पर रहेगा प्रतिबंध, होटल भी आएंगे दायरे में; उल्लंघन पर होगी जब्ती
September 22, 2026
रायपुर, 22 सितंबर 2026। धार्मिक पर्वों को देखते हुए रायपुर नगर निगम ने मांस-मटन की बिक्री और पशुवध को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आवेदन से पहले प्रोफाइल पंजीयन जरूरी

अब उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधार प्रमाणीकरण के साथ प्रोफाइल पंजीयन कराना होगा। आवेदन करते समय उन्हें पद, विभाग और नियुक्ति प्राधिकारी की प्राथमिकता भी दर्ज करनी होगी, जिसे बाद में बदला नहीं जा सकेगा।

एमसीक्यू आधारित होगी परीक्षा

सभी लिखित परीक्षाएं बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) आधारित होंगी। परीक्षा के बाद मॉडल उत्तर जारी किए जाएंगे और अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी जाएंगी। आपत्तियों के निराकरण के बाद ही अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
GPM में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! कलेक्टर का एक्शन, 50 पटवारी इधर से उधर… बदल गए हल्के और कार्यक्षेत्र
GPM में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! कलेक्टर का एक्शन, 50 पटवारी इधर से उधर… बदल गए हल्के और कार्यक्षेत्र
September 22, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 22 सितंबर 2026। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के राजस्व अमले में बड़ा फेरबदल हुआ है। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने करीब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कौशल और शारीरिक परीक्षा के लिए 15 गुना अभ्यर्थी

जिन पदों पर कौशल परीक्षा या शारीरिक दक्षता परीक्षा आवश्यक होगी, वहां लिखित परीक्षा के आधार पर विज्ञापित पदों की संख्या के 15 गुना अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। संबंधित विभाग को यह प्रक्रिया तीन माह के भीतर पूरी करनी होगी।

वेटिंग लिस्ट की व्यवस्था समाप्त

नए नियमों के तहत अंतिम चयन सूची जारी होने के बाद वेटिंग लिस्ट या रिजर्व सूची जारी नहीं की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 15 दिनों के भीतर आधार प्रमाणीकरण और आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। सत्यापन के बाद नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा। नियुक्ति मिलने के 30 दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर पद रिक्त माना जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
स्वस्थ हुए प्रदेश भाजपाध्यक्ष : लंबे इलाज के बाद ‘किरण’ की वापसी….23 सितंबर को रायपुर लौटेंगे BJP प्रदेश अध्यक्ष, एयरपोर्ट पर होगा भव्य स्वागत
स्वस्थ हुए प्रदेश भाजपाध्यक्ष : लंबे इलाज के बाद ‘किरण’ की वापसी….23 सितंबर को रायपुर लौटेंगे BJP प्रदेश अध्यक्ष, एयरपोर्ट पर होगा भव्य स्वागत
September 22, 2026
रायपुर, 22 सितंबर 2026। करीब दो महीने पहले हुए सड़क हादसे के बाद लंबे इलाज और स्वास्थ्य लाभ के बाद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अगस्त में जारी होगा भर्ती कैलेंडर

कर्मचारी चयन मंडल अब हर वर्ष अगस्त में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी की भर्तियों का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी करेगा। इसके साथ ही विभिन्न व्यावसायिक, शैक्षणिक और पात्रता परीक्षाओं का संभावित कैलेंडर भी प्रकाशित किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थियों को समय रहते तैयारी का अवसर मिल सके।

भर्ती प्रक्रिया होगी अधिक पारदर्शी

राज्य सरकार का कहना है कि नए नियमों का उद्देश्य सरकारी भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध बनाना है। ऑनलाइन आवेदन, डिजिटल दस्तावेज सत्यापन और तय समयसीमा में चयन एवं नियुक्ति से भर्ती प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी और अभ्यर्थियों को अधिक सुविधा मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *