LIVE UPDATE
Trending

CG Govt Employees Holiday Cancelled: छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों को नहीं मिलेगी छुट्टी! अगले तीन महीने तक लगी रोक, जानें वजह

रायपुर, 22 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। राज्य के सभी शासकीय सेवकों के अवकाश पर आगामी तीन महीनों के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस संबंध में राज्य स्तर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं, जिसके बाद अब सभी जिलों में यह नियम प्रभावी हो गया है।

छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों को नहीं मिलेगी छुट्टी

छत्तीसगढ़ सरकार ने यह फैसला सुशासन तिहार और जनगणना को देखते हुए लिया है. दरअसल, सुशासन तिहार के दौरान आम जनता की समस्याओं का निराकरण और योजनाओं का क्रियान्वयन प्राथमिकता में रहेगा. वहीं जनगणना जैसे राष्ट्रीय स्तर के कार्य में भी राज्य के कर्मचारियों की बड़ी भूमिका होगी. ऐसे में कर्मचारियों की अधिकतम उपलब्धता सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि इन कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए.

ये खबर भी पढ़ें…
CG-जेल प्रहरी लापता, भांजे को VIDEO भेजकर स्कूटी की डिक्की में छोड़ा 8 पन्नों का पत्र; जेलर पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
CG-जेल प्रहरी लापता, भांजे को VIDEO भेजकर स्कूटी की डिक्की में छोड़ा 8 पन्नों का पत्र; जेलर पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
August 14, 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद से जेल प्रशासन को लेकर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद उप जेल में पदस्थ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिना परमिशन छुट्टी पर जाना पड़ेगा भारी

सरकार ने साफ कर दिया है कि कोई भी शासकीय सेवक बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के अवकाश पर नहीं जा सकता. यदि कोई कर्मचारी बिना पूर्व स्वीकृति के कार्यालय से अनुपस्थित पाया जाता है, तो इसे स्वैच्छिक अनुपस्थिति माना जाएगा. इसका सीधा असर उसकी सेवा पर पड़ेगा, क्योंकि इसे “ब्रेक इन सर्विस” (सेवा में व्यवधान) के रूप में दर्ज किया जा सकता है. यह स्थिति कर्मचारी के करियर और भविष्य की सुविधाओं पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है.

 

ये खबर भी पढ़ें…
CM Vishnu Deo Sai Speech: 15 अगस्त पर साय सरकार का बड़ा ‘सरप्राइज’! कमिश्नरेट से AI मिशन तक, कई बड़े ऐलान के संकेत
CM Vishnu Deo Sai Speech: 15 अगस्त पर साय सरकार का बड़ा ‘सरप्राइज’! कमिश्नरेट से AI मिशन तक, कई बड़े ऐलान के संकेत
August 14, 2026
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजधानी रायपुर में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह पर पूरे छत्तीसगढ़ की नजरें टिकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अचानक छुट्टी लेने पर भी नियम सख्त

वहीं आकस्मिक अवकाश भी पूरी तरह जवाबदेही के दायरे में आ गई है. बता दें कि अगर किसी कर्मचारी को अचानक अवकाश यानी आकस्मिक अवकाश लेना पड़ता है, तो इसके लिए भी नियम सखत बनाए गए हैं. कर्मचारी को पहले से  डिजिटल माध्यम से सूचना देना अनिवार्य होगा. इसके अलावा कार्यालय लौटने के बाद इसकी लिखित पुष्टि भी देनी होगी.

ये खबर भी पढ़ें…
सर्पदंश कांड का ‘साइड इफेक्ट’! फरार डॉक्टर के चलते 35 पोस्टमार्टम रिपोर्ट अटकीं, LIC क्लेम से जमानत तक के लिए भटक रहे परिवार
सर्पदंश कांड का ‘साइड इफेक्ट’! फरार डॉक्टर के चलते 35 पोस्टमार्टम रिपोर्ट अटकीं, LIC क्लेम से जमानत तक के लिए भटक रहे परिवार
August 14, 2026
बिलासपुर। सर्पदंश से मौत के फर्जी दस्तावेज तैयार करने के चर्चित मामले का असर अब उन परिवारों पर पड़ रहा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *