LIVE UPDATE

CG-कांग्रेस नेता गिरफ्तार; महिला से अभद्रता और धमकी के मामले में कांग्रेस नेता समेत 3 गिरफ्तार, भेजे गए जेल

दुर्ग, 11 जून 2026. अमलेश्वर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता मोरध्वज साहू उर्फ मोनू साहू समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार मामला शासकीय जमीन से जुड़े विवाद से जुड़ा हुआ है। अमलेश्वर के पूर्व पालिका उपाध्यक्ष उमेश साहू ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत जनसमस्या निवारण शिविर में किए जाने के बाद कुछ लोग उन्हें मुखबिर मानने लगे थे। इसके बाद लगातार दबाव बनाने और धमकी देने की घटनाएं सामने आने लगीं।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन शुरू, 2 अगस्त से घर-घर भरवाए जाएंगे शिकायत फॉर्म
महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन शुरू, 2 अगस्त से घर-घर भरवाए जाएंगे शिकायत फॉर्म
August 1, 2026
बिलासपुर, 1 अगस्त। छत्तीसगढ़ में महंगी बिजली, बढ़े हुए बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस ने चरणबद्ध...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत के मुताबिक 7 जून की रात कुछ लोग उमेश साहू के घर पहुंचे। उस समय घर में उनकी पत्नी और अन्य परिजन मौजूद थे। आरोप है कि आरोपियों ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया और उमेश साहू के बारे में पूछताछ करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने घर के बाहर हंगामा किया, गाली-गलौज की और घर के अंदर घुसने का प्रयास भी किया। घटना के बाद परिवार ने अमलेश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

ये खबर भी पढ़ें…
5 BJP कार्यकर्ता निष्कासित; डोंगरगढ़ भाजपा मंडल भंग, अनुशासनहीनता पर सख्त हुए प्रदेश नेतृत्व
5 BJP कार्यकर्ता निष्कासित; डोंगरगढ़ भाजपा मंडल भंग, अनुशासनहीनता पर सख्त हुए प्रदेश नेतृत्व
August 7, 2026
रायपुर/राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ भाजपा संगठन में लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच प्रदेश नेतृत्व ने बड़ा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले की जांच के बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता मोरध्वज साहू उर्फ मोनू साहू, दीपक वर्मा और जय साहू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में मामले को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
सांसदों से लेकर मंत्रियों तक… छत्तीसगढ़ में क्यों भिड़ते हैं नेता और अफसर? अब IAS की शिकायत ने फिर गरमाई सियासत
सांसदों से लेकर मंत्रियों तक… छत्तीसगढ़ में क्यों भिड़ते हैं नेता और अफसर? अब IAS की शिकायत ने फिर गरमाई सियासत
August 11, 2026
रायपुर, 11 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ की सियासत में नेताओं और अफसरों के बीच टकराव की कहानी पुरानी है, लेकिन हर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *