LIVE UPDATE

CG BJP के निष्कासित नेता पर फिर FIR, नौकरी के नाम पर 6 लाख लेने का आरोप; बेटे के साथ पहले से जेल में कृष्णा अवस्थी

बलौदाबाजार, 4 सितंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी (BJP) से निष्कासित पूर्व जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। नौकरी दिलाने के नाम पर कथित रकम लेने का एक और मामला सामने आया है। इस बार जिला अस्पताल में वार्ड बॉय की नौकरी लगाने का झांसा देकर 6 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया गया है। शिकायत के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने कृष्णा अवस्थी और उनके बेटे प्रणव अवस्थी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कृष्णा अवस्थी भाजपा में जिला महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर रह चुके हैं। हालांकि, पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया है। अब उनके खिलाफ लगातार सामने आ रही शिकायतों ने राजनीतिक और संगठनात्मक स्तर पर भी चर्चा बढ़ा दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
दीपक टंडन को बड़ा झटका; ब्लैकमेलिंग और AI से तस्वीरों से छेड़छाड़, आरोपी की जमानत खारिज
दीपक टंडन को बड़ा झटका; ब्लैकमेलिंग और AI से तस्वीरों से छेड़छाड़, आरोपी की जमानत खारिज
November 18, 2026
बिलासपुर। फर्जी खबरें प्रकाशित करने, AI तकनीक से तस्वीरों में कथित छेड़छाड़ और आपत्तिजनक सामग्री के जरिए लोगों को ब्लैकमेल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ताजा मामले में शिकायतकर्ता जीवन लाल कमल ने आरोप लगाया है कि उन्हें जिला अस्पताल में वार्ड बॉय की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया गया था। इसके एवज में उनसे कथित तौर पर 6 लाख रुपये लिए गए।

शिकायतकर्ता के मुताबिक रकम देने के बावजूद नौकरी नहीं लगी। इसके बाद उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी, लेकिन लंबे समय तक उन्हें आश्वासन दिया जाता रहा। रकम वापस नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

ये खबर भी पढ़ें…
साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्राम पंचायतों को 50-50 हजार का अनुदान, पढ़िए कैबिनेट में और क्या हुए फैसले
साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्राम पंचायतों को 50-50 हजार का अनुदान, पढ़िए कैबिनेट में और क्या हुए फैसले
November 18, 2026
रायपुर, 18 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

BJP कार्यालय से लेन-देन का भी शिकायत में जिक्र

शिकायत में रकम के लेन-देन का संबंध भाजपा कार्यालय बलौदाबाजार से होने का भी उल्लेख किया गया है। हालांकि, इस दावे की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस अब रकम के लेन-देन, नौकरी दिलाने के कथित वादे और शिकायत में बताए गए अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

नौकरी के नाम पर पहले भी लगे हैं गंभीर आरोप

कृष्णा अवस्थी और उनके बेटे प्रणव अवस्थी के खिलाफ नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेने के आरोप पहले भी सामने आ चुके हैं। हाल ही में प्रणव अवस्थी के खिलाफ शराब दुकान में सेल्समैन की नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये लेने के आरोप में सिटी कोतवाली में FIR दर्ज हुई थी। पुलिस के अनुसार, उस मामले में नौकरी के लिए 1.50 लाख रुपये की मांग किए जाने का भी आरोप है।

ये खबर भी पढ़ें…
पटवारियों की हड़ताल बेअसर! दो दिन में 7.62 लाख क्विंटल धान की खरीदी, सरकार ने दिखाई वैकल्पिक व्यवस्था की ताकत
पटवारियों की हड़ताल बेअसर! दो दिन में 7.62 लाख क्विंटल धान की खरीदी, सरकार ने दिखाई वैकल्पिक व्यवस्था की ताकत
November 18, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल के बीच धान खरीदी को लेकर सरकार ने अपनी प्रशासनिक व्यवस्था के सफल होने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, मेघनाथ बंजारे ने कृष्णा अवस्थी के खिलाफ ट्रांसफर और बाद में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये से अधिक लेने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी।

इसके अलावा सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख रुपये लेकर कथित फर्जी नियुक्ति पत्र देने का आरोप भी कृष्णा अवस्थी पर लगाया जा चुका है।

फर्जी ट्रांसफर आदेश मामले में पिता-पुत्र जेल में

कृष्णा अवस्थी और प्रणव अवस्थी पहले से ही कथित फर्जी ट्रांसफर आदेश मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस ने इस मामले में फर्जी दस्तावेज तैयार कर सरकारी कर्मचारी को स्थानांतरण का लाभ दिलाने की कोशिश के आरोप में कार्रवाई की थी। अब 6 लाख रुपये की नई शिकायत पर FIR दर्ज होने के बाद पिता-पुत्र की कानूनी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

जांच के बाद स्पष्ट होगी आरोपों की वास्तविकता

नई FIR के बाद पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों और रकम के लेन-देन से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों को पुलिस जांच के दायरे में रखा गया है। जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति और आगे की कानूनी कार्रवाई स्पष्ट होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *