LIVE UPDATE
Trending

Bilaspur News: 5 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाले दोनों नाबालिगों को सजा, किशोर न्याय बोर्ड ने सुनाया 3-3 साल का फैसला

बिलासपुर, 7 जुलाई 2026. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 5 साल की बच्ची से गैंगरेप के नाबालिग दोषियों को किशोर न्याय बोर्ड ने 3-3 साल की सजा सुनाई है। आरोपियों ने मासूम बच्ची को चॉकलेट खिलाने के बहाने घर बुलाया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद दो दिन तक बच्ची सदमे में रही। दो साल पहले हुई इस घटना पर अब किशोर न्याय बोर्ड ने बड़ा फैसला सुनाया है। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है।

यह है पूरा मामला

पीड़ित बच्ची के माता-पिता मजदूरी करते हैं। दिन भर घर से बाहर रहते हैं। बच्ची घर में अपनी दादी के साथ रहती है। करीब दो साल पहले मार्च 2024 को बच्ची मोहल्ले में खेल रही थी। बच्ची को देखकर गांव के 16 साल के दो लड़के उसे चॉकलेट का लालच देकर अपने घर ले गए।

ये खबर भी पढ़ें…
रथयात्रा हमारी आस्था, लोकसंस्कृति, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी का जीवंत महापर्व : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रथयात्रा हमारी आस्था, लोकसंस्कृति, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी का जीवंत महापर्व : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
July 16, 2026
रायपुर 16 जुलाई 2026/ राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित भगवान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मासूम बच्ची को घर लेकर जाने के बाद दोनों बदमाशों ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद उसे घर के बाहर छोड़ दिया। घटना के बाद बच्ची सदमे में आ गई थी, वो गुमसुम थी और दर्द से परेशान थी। बच्ची अपनी दादी से सारी बातें बताती थी। लेकिन, उसे भी कुछ नहीं बताया। हालत देखकर उसकी दादी ने पूछा तो दर्द से कराहती बच्ची ने आपबीती बताई।

किशोर न्याय बोर्ड में चला ट्रॉयल, दो नाबालिग दोषी

इस घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने तत्काल केस दर्ज कर वैज्ञानिक और विधिसम्मत तरीके से विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता और अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर बाल संप्रेक्षण गृह हत्याकांड: मुख्य आरोपी दिनेश राठिया प्रयागराज से गिरफ्तार, 3 अब भी फरार
बिलासपुर बाल संप्रेक्षण गृह हत्याकांड: मुख्य आरोपी दिनेश राठिया प्रयागराज से गिरफ्तार, 3 अब भी फरार
July 16, 2026
बिलासपुर 16 जुलाई 2026/ बिलासपुर के चर्चित बाल संप्रेषण गृह हत्याकांड में पुलिस को पहली बड़ी सफलता मिली है. मामले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिसके बाद साक्ष्यों के आधार पर दोनों नाबालिग लड़कों को अभिरक्षा में लेकर उनका भी मेडिकल परीक्षण कराया गया। जिसके बाद चार्जशीट पेश किया गया। ट्रॉयल के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद दोनों नाबालिग को दोषी पाया गया।

न्यायालय ने पुलिस विवेचना को माना निष्पक्ष और त्रुटिरहित

इस मामले की सुनवाई के बाद किशोर न्याय बोर्ड ने अपने निर्णय में कहा कि, विवेचना अधिकारी द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर की गई पूरी जांच विधिसम्मत, निष्पक्ष और त्रुटिरहित पाई गई। न्यायालय ने यह भी माना कि विवेचना में किसी प्रकार की कमी या लापरवाही नहीं रही।

ये खबर भी पढ़ें…
सिम्स बिलासपुर में डॉक्टरों का कमाल; 6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान
सिम्स बिलासपुर में डॉक्टरों का कमाल; 6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान
July 16, 2026
रायपुर, 16 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *