LIVE UPDATE
Trending

Bilaspur News: नोबल हॉस्पिटल में मरीज की मौत पर भारी हंगामा, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

बाइक से गिरने पर कंधे की सर्जरी के बाद बिगड़ी तबीयत, अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों को किया खारिज

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर के रिंग रोड स्थित नोबल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत के बाद विवाद खड़ा हो गया। मृतक की पहचान अजय ताम्रकार के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में गंभीर लापरवाही और आर्थिक शोषण का आरोप लगाया है, जबकि अस्पताल ने सभी आरोपों से इनकार किया है।

जानकारी के अनुसार, अजय ताम्रकार बाइक से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में उनके कंधे में गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए नोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी की, लेकिन ऑपरेशन के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
फोटो में देखिए: विष्णुदेव कैबिनेट की बैठक शुरू, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
फोटो में देखिए: विष्णुदेव कैबिनेट की बैठक शुरू, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
November 18, 2026
रायपुर, 18 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतक के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने मरीज की वास्तविक स्थिति की सही जानकारी नहीं दी। उनका कहना है कि इलाज के दौरान अनावश्यक रूप से महंगी दवाइयां लिखी गईं और मरीज की स्थिति को लेकर पारदर्शिता नहीं बरती गई। परिजनों का दावा है कि यदि समय पर उचित उपचार और सही जानकारी मिलती, तो अजय ताम्रकार की जान बचाई जा सकती थी।

वहीं, नोबल हॉस्पिटल प्रबंधन ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि मरीज का उपचार निर्धारित चिकित्सकीय प्रोटोकॉल के तहत किया गया और इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई।

ये खबर भी पढ़ें…
दीपक टंडन को बड़ा झटका; ब्लैकमेलिंग और AI से तस्वीरों से छेड़छाड़, आरोपी की जमानत खारिज
दीपक टंडन को बड़ा झटका; ब्लैकमेलिंग और AI से तस्वीरों से छेड़छाड़, आरोपी की जमानत खारिज
November 18, 2026
बिलासपुर। फर्जी खबरें प्रकाशित करने, AI तकनीक से तस्वीरों में कथित छेड़छाड़ और आपत्तिजनक सामग्री के जरिए लोगों को ब्लैकमेल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मरीज की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इलाज में किसी प्रकार की चिकित्सकीय लापरवाही हुई या नहीं।

ये खबर भी पढ़ें…
साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्राम पंचायतों को 50-50 हजार का अनुदान, पढ़िए कैबिनेट में और क्या हुए फैसले
साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्राम पंचायतों को 50-50 हजार का अनुदान, पढ़िए कैबिनेट में और क्या हुए फैसले
November 18, 2026
रायपुर, 18 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *