LIVE UPDATE

अमित जोगी का ‘कौआ सॉन्ग’ रिलीज, ‘जागो रे बघुआ छत्तीसगढ़ के’ से सियासी संदेश; सोशल मीडिया पर मचाई धूम

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का नया ‘कौआ सॉन्ग’ रिलीज हो गया है। ‘जागो रे बघुआ छत्तीसगढ़ के, कोलिहा मन ललकारत हे’ बोल वाले इस गाने को अमित जोगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। गाने के जरिए उन्होंने छत्तीसगढ़ की अस्मिता, माटी और स्थानीय भावनाओं से जुड़ा संदेश देने की कोशिश की है।

‘हमर मंदिर, हमर देवता, हमर माटी’

अमित जोगी ने गाना शेयर करते हुए लिखा कि “हमर मंदिर, हमर देवता, हमर माटी।” उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि जब छत पर कौआ बैठकर खुद को देवता से बड़ा समझने लगे, तब गाना नहीं बल्कि ललकार निकलती है।

ये खबर भी पढ़ें…
‘सौरभ चंद्राकर मेरा हीरो है’…महादेव सट्टा के आरोपी सौरभ चंद्राकर के मुरीद हुए अमित जोगी, जानिए तारीफ में क्या-क्या कहा?
‘सौरभ चंद्राकर मेरा हीरो है’…महादेव सट्टा के आरोपी सौरभ चंद्राकर के मुरीद हुए अमित जोगी, जानिए तारीफ में क्या-क्या कहा?
November 4, 2026
Raipur News: छत्तीसगढ़ की सियासत में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता अमित जोगी के बयानों को लेकर नया विवाद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने पोस्ट के अंत में ‘जय छत्तीसगढ़ महतारी’ लिखा है।

क्या हैं ‘कौआ सॉन्ग’ के बोल?

गाने में छत्तीसगढ़ी भाषा के जरिए राजनीतिक और सांस्कृतिक प्रतीकों का इस्तेमाल किया गया है। इसके बोल इस तरह हैं:

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में फिर बजेगा उपचुनाव का बिगुल! एक और विधानसभा सीट खाली, जानिए कब तक होगा चुनाव
छत्तीसगढ़ में फिर बजेगा उपचुनाव का बिगुल! एक और विधानसभा सीट खाली, जानिए कब तक होगा चुनाव
November 5, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर उपचुनाव की हलचल तेज होने वाली है। प्रदेश की एक और विधानसभा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

“मंदिर छत म कौवा बैठे,
देवता ले बड़े बाजत हे।
जागो रे बघुआ छत्तीसगढ़ के,
कोलिहा मन ललकारत हे।”

गाने में आगे भी इसी भाव को दोहराते हुए छत्तीसगढ़ के लोगों को जागने का आह्वान किया गया है—

ये खबर भी पढ़ें…
जेल में रामगोपाल अग्रवाल से मिले भूपेश बघेल, 10 मिनट हुई बातचीत; बोले- गलत तरीके से रखा गया है बंद
जेल में रामगोपाल अग्रवाल से मिले भूपेश बघेल, 10 मिनट हुई बातचीत; बोले- गलत तरीके से रखा गया है बंद
November 6, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले को लेकर प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

“जागो रे बघुआ, जागो रे बघुआ,
माटी दाई पुकारत हे!”

सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय

अमित जोगी के इस नए गाने को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है। गाने में ‘बघुआ’ और ‘कोलिहा’ जैसे स्थानीय प्रतीकों के जरिए राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की गई है। वहीं ‘कौआ सॉन्ग’ नाम भी इसे आम राजनीतिक बयानों से अलग बनाता है।

गाने के बोलों में छत्तीसगढ़ की माटी, देवता और स्थानीय अस्मिता को केंद्र में रखते हुए लोगों को जागने और कथित तौर पर चुनौती देने वालों के खिलाफ आवाज उठाने का संदेश दिया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *