LIVE UPDATE
Trending

जमीन विवाद में खून से लाल हुआ घर: जांजगीर-चांपा में चार लोगों की निर्मम हत्या मामले में पुलिस का खुलासा, बेटे ने ही कबूला जुर्म

जांजगीर-चांपा, 14 मई 2026। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम भवतरा में जमीन विवाद ने एक पूरे परिवार को खत्म कर दिया। घर के भीतर सो रहे बुजुर्ग दंपति और उनके दो मासूम नाती-नातिन की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से पूरा इलाका दहल उठा है और गांव में भारी दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान मेदनी कश्यप, उनकी पत्नी शांति बाई और उनके दो नाती-नातिन के रूप में हुई है। सभी लोग रात में अपने घर में सो रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर चारों पर जानलेवा हमला कर दिया। मौके पर ही चारों की मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
May 23, 2026
रायपुर, 23 मई 2026। छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। प्रदेशभर में मौसम पूरी तरह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुबह घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना पर पुलिस तत्काल पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू की गई। गंभीर मामले को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने FSL टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में बड़ा खुलासा किया।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
May 23, 2026
रायपुर, 22 मई 2026/पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के अनुसार मृतक के बेटे सोनसाय कश्यप और उसके बेटे गोलू कश्यप को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने जमीन विवाद के चलते हत्या करना स्वीकार कर लिया। बताया जा रहा है कि परिवार में पैतृक जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो इस खूनी वारदात में बदल गया।

जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी सोनसाय कश्यप पहले भी अपने ही परिवार के एक सदस्य की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट चुका है और करीब दो साल पहले जेल से बाहर आया था। जेल से रिहाई के बाद भी जमीन विवाद लगातार बढ़ता गया।

ये खबर भी पढ़ें…
बाइक पर सवार होकर नक्सलियों के गढ़ रहे गांवों में पहुंचे कलेक्टर-सीईओ; गांवों में विकास की सौगात, ग्रामीण बोले- पहली बार आया प्रशासन
बाइक पर सवार होकर नक्सलियों के गढ़ रहे गांवों में पहुंचे कलेक्टर-सीईओ; गांवों में विकास की सौगात, ग्रामीण बोले- पहली बार आया प्रशासन
May 23, 2026
रायपुर, 23 मई 2026/ बस्तर के सुदूर वनांचलों से डर और उपेक्षा का अंधेरा अब छंटने लगा है, और इसकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में भय और सन्नाटा पसरा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *