LIVE UPDATE
Trending

15 जुलाई से पहले 5,500 शिक्षकों की होगी भर्ती; शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगी जॉइनिंग, स्कूलों में लागू होंगी नई व्यवस्थाएं

रायपुर, 14 जून 2026। छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ राज्य सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने के संकेत दिए हैं। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा है कि प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है और 15 जुलाई से पहले लगभग 5,500 शिक्षकों की भर्ती कर उन्हें जॉइनिंग दिला दी जाएगी।

रायपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को शासन स्तर पर अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करना सरकार की प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
बिहान ने बदली बिलासपुर की महिलाओं की किस्मत! पशु आहार प्लांट संभालकर बनीं ‘लखपति दीदी’, गांव में खड़ा किया रोजगार का मॉडल
बिहान ने बदली बिलासपुर की महिलाओं की किस्मत! पशु आहार प्लांट संभालकर बनीं ‘लखपति दीदी’, गांव में खड़ा किया रोजगार का मॉडल
August 26, 2026
रायपुर, 26 अगस्त 2026। कभी पारंपरिक आजीविका तक सीमित रहने वाली बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के ग्राम अकलतरी की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में पदस्थापना के इच्छुक शिक्षकों के लिए भी जल्द आदेश जारी किए जाएंगे। इससे उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।

नए सत्र में शिक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत

शिक्षा मंत्री के अनुसार, राज्य सरकार नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के स्कूलों में रिक्त पदों की समस्या काफी हद तक दूर होगी और पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Politics Breaking: साय कैबिनेट में फेरबदल की आहट? BJP की बैठकों में मंत्रियों के कामकाज का फीडबैक, ‘नॉन-परफॉर्मर’ पर नजर!
CG Politics Breaking: साय कैबिनेट में फेरबदल की आहट? BJP की बैठकों में मंत्रियों के कामकाज का फीडबैक, ‘नॉन-परफॉर्मर’ पर नजर!
August 26, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं ने एक बार फिर सियासी तापमान बढ़ा दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी तथा चयनित अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द पदस्थापना प्रदान की जाएगी।

स्कूलों में लागू होंगी नई व्यवस्थाएं

नए शिक्षा सत्र से स्कूलों में कई नई व्यवस्थाएं भी लागू की जा रही हैं। इनमें ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली, बायोमेट्रिक उपस्थिति, राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत और राज्यगीत का नियमित आयोजन शामिल है। इसके अलावा प्रवेश उत्सव के दौरान विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें, यूनिफॉर्म और साइकिलों का वितरण भी किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-शादी का झांसा, संबंध बनाए…फिर जाति का हवाला देकर मुकर गया! पुलिस ने आरोपी को दबोचा, जेल भेजा
CG-शादी का झांसा, संबंध बनाए…फिर जाति का हवाला देकर मुकर गया! पुलिस ने आरोपी को दबोचा, जेल भेजा
August 26, 2026
बिलासपुर। शादी का सपना दिखाकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से साफ इनकार करने के आरोप...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षा विभाग के अनुसार नई शिक्षक भर्ती, तकनीकी व्यवस्थाओं और प्रशासनिक सुधारों से प्रदेश में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा और विद्यार्थियों को के बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *