LIVE UPDATE

सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 2 करोड़ का दुर्घटना बीमा, 20 लाख का लाइफ इंश्योरेंस, राज्य सरकार का दिवाली गिफ्ट

Desknews@CGNewsbox.com. राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दिवाली के पहले हेमंत सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है।अब राज्य के स्थायी और संविदा कर्मचारियों को विशेष सैलरी पैकेज के तहत कई वित्तीय और बीमा सुविधाओं का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में  प्रोजेक्ट भवन में झारखंड सरकार और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बीच इस संबंध में एमओयू किया गया। समझौते के तहत कर्मचारियों को अधिकतम 2 करोड़ रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर, 20 लाख रुपये तक का टर्म लाइफ इंश्योरेंस और एक लाख रुपये तक का बेसिक हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा। इस पहल से कर्मचारियों और उनके परिवारों को मुश्किल परिस्थितियों में आर्थिक सुरक्षा देने की कोशिश की गयी है।

कर्मचारियों को मिलेंगी ये बड़ी बीमा सुविधाएं

झारखंड सरकार और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बीच हुए समझौते के तहत राज्य के स्थायी और संविदा कर्मचारियों के लिए विशेष सैलरी पैकेज तैयार किया गया है। इसके अंतर्गत अलग-अलग बीमा सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी कर्मचारी ने की दूसरी शादी तो जाएगी नौकरी! सरकार ने बदले नियम, दोबारा नौकरी भी नहीं मिलेगी
सरकारी कर्मचारी ने की दूसरी शादी तो जाएगी नौकरी! सरकार ने बदले नियम, दोबारा नौकरी भी नहीं मिलेगी
November 4, 2026
CGNews24@Desknews. सरकारी नौकरी में रहते हुए दूसरी शादी करना अब कर्मचारियों के लिए भारी पड़ सकता है। असम की हिमंत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • 2 करोड़ रुपये तक दुर्घटना बीमा: कर्मचारियों को अधिकतम दो करोड़ रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा।
  • 1.5 करोड़ रुपये तक व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा: व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा के तहत 1.5 करोड़ रुपये तक की सुरक्षा मिलेगी।
  • 20 लाख रुपये का टर्म लाइफ इंश्योरेंस: कर्मचारियों को 20 लाख रुपये तक का जीवन बीमा कवर मिलेगा।
  • एक लाख रुपये का हेल्थ इंश्योरेंस: बेसिक हेल्थ इंश्योरेंस के तहत एक लाख रुपये तक की सुविधा मिलेगी।

करीब पौने दो लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों की आर्थिक सुरक्षा को लेकर लगातार प्रयास कर रही है। इससे पहले भारतीय स्टेट बैंक (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और बैंक ऑफ इंडिया के साथ भी इस तरह के समझौते किये जा चुके हैं।इन बैंकिंग समझौतों के माध्यम से राज्य के करीब पौने दो लाख कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा देने की दिशा में काम किया जा रहा है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ हुआ नया समझौता भी इसी पहल का हिस्सा है।

एमओयू पर इन अधिकारियों ने किये हस्ताक्षर

समझौते पर झारखंड सरकार की ओर से कोषागार एवं संस्थागत वित्त विभाग के अपर सचिव सह निदेशक कर्ण सत्यार्थी ने हस्ताक्षर किये। वहीं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से रांची के रीजनल हेड कुंदन कुमार सिन्हा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया। इस मौके पर राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर भी मौजूद रहे।इस सैलरी पैकेज से कर्मचारियों को दुर्घटना, जीवन और स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों के दौरान आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराने की पहल की गयी है।

ये खबर भी पढ़ें…
SP की छुट्टी: पत्नी से विवाद के बीच IPS पर बड़ी कार्रवाई, SP पद से हटाए गए; मुख्यालय बुलाया गया
SP की छुट्टी: पत्नी से विवाद के बीच IPS पर बड़ी कार्रवाई, SP पद से हटाए गए; मुख्यालय बुलाया गया
November 5, 2026
Desknews@CGNewsbox/ पत्नी से विवाद के कारण चर्चा में रहे आईपीएस अधिकारी भानु प्रताप सिंह को खगड़िया एसपी के पद से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *