LIVE UPDATE
Trending

बंगाल में फिर खूनी सियासत! सुवेंदु अधिकारी के करीबी PA की गोली मारकर हत्या, चुनाव बाद बढ़ा तनाव

डेस्क टीम.  पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। इसी बीच भाजपा नेता और विपक्ष के प्रमुख चेहरे Suvendu Adhikari के करीबी सहयोगी और निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे राज्य में सियासी बवाल मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर रात उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम इलाके में चंद्रनाथ रथ अपनी कार से गुजर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनकी कार का पीछा किया और डोलतला इलाके में गाड़ी रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने बेहद करीब से कई गोलियां चलाईं, जिससे चंद्रनाथ रथ गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के तुरंत बाद उन्हें नजदीकी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, हमले में उनका ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका इलाज जारी है।

हत्याकांड के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है, जिसकी निगरानी आईजी और सीआईडी स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं, जबकि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
वेदांता ग्रुप पर ED का छापा; अनिल अग्रवाल के वेदांता ग्रुप पर बड़ा सर्च ऑपरेशन, कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
वेदांता ग्रुप पर ED का छापा; अनिल अग्रवाल के वेदांता ग्रुप पर बड़ा सर्च ऑपरेशन, कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
June 2, 2026
Anil Agarwal Vedanta Group: वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल एक बार फिर चर्चा में हैं। वजह है प्रवर्तन निदेशालय (ED)...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने इस हत्या को सुनियोजित साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि चंद्रनाथ रथ की कई दिनों से रेकी की जा रही थी और उन्हें निशाना बनाकर हमला किया गया। भाजपा इसे चुनाव बाद की राजनीतिक हिंसा से जोड़कर देख रही है।

वहीं, सत्तारूढ़ All India Trinamool Congress ने भी घटना की निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पार्टी नेताओं ने मामले की सीबीआई जांच कराने की बात कही है और भाजपा के आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है।

ये खबर भी पढ़ें…
खान सर के खिलाफ FIR दर्ज: हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज, बॉडीगार्ड की फायरिंग के बाद बढ़ीं मुश्किलें
खान सर के खिलाफ FIR दर्ज: हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज, बॉडीगार्ड की फायरिंग के बाद बढ़ीं मुश्किलें
June 5, 2026
पटना। चर्चित शिक्षक और खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक Faisal Khan उर्फ खान सर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पटना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चुनाव परिणाम आने के बाद पश्चिम बंगाल में पहले से ही तनाव का माहौल बना हुआ है। ऐसे में इस हाईप्रोफाइल हत्या ने राज्य की राजनीति को और अधिक गरमा दिया है। फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *